Dharmendra Latest Health Update : धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी
एक्ट्रेस ने कहा -‘जो हो रहा है, वह माफी के लायक नहीं’, सोशल मीडिया पर फैली झूठी खबरों पर जताई नाराजगी

Dharmendra Latest Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अभिनेता की तबीयत में अब सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़े :- दिल्ली ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह लेंगे हाई लेवल मीटिंग, कार में आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर होने का शक
इसी बीच सोमवार रात सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें तेजी से वायरल हो गईं। इन अफवाहों पर उनकी पत्नी और वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नाराजगी जाहिर की है।
हेमा मालिनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –
“जो हो रहा है, वह माफी के लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जबकि इलाज का असर दिख रहा है और वे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।”
हेमा मालिनी के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
इससे पहले उनकी बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा था –
“सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की बहुत जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।” (Dharmendra Latest Health Update)
गौरतलब है कि बीती रात कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धर्मेंद्र के निधन की खबरें प्रसारित होने लगी थीं। इसके बाद अभिनेता सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। (Dharmendra Latest Health Update)



