Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar Chunav Result 2025: अबकी बार किसकी सरकार? बिहार में मतगणना के बीच NDA को बढ़त

Bihar Chunav Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य की सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती आज 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों में इस बार रिकॉर्ड 67.13% मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। बहुमत के लिए 122 सीटों की ज़रूरत है और शुरुआती रुझान बिहार की सियासत की दिशा तय करने लगे हैं।

यह भी पढ़े :- Bihar Counting 2025: 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, 12 बजे तक साफ हो जाएगा किसकी बनेगी सरकार

कौन आगे? नीतीश या तेजस्वी?

एनडीए और महागठबंधन—दोनों गठबंधनों के लिए यह चुनाव बेहद अहम है। शुरुआती रुझानों में NDA की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, हालांकि आधिकारिक परिणाम आने तक तस्वीर बदल भी सकती है। इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी पर भी सबकी निगाहें हैं।

RJD का दावा—तेजस्वी लेंगे शपथ

मतगणना शुरू होने से पहले RJD ने बड़ा दावा किया है कि तेजस्वी यादव 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, और नीतीश कुमार सरकार की विदाई तय है। दूसरी ओर सत्ता पक्ष JDU और NDA ने कहा है कि “कुछ ही घंटों में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी।”

मतगणना से पहले राजनीतिक हलचल

गिनती से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। दोनों गठबंधनों की ओर से बयानबाज़ी तेज़ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। (Bihar Chunav Result 2025)

उपचुनाव की 8 सीटों पर भी आज नतीजे

बिहार चुनाव के साथ देश के विभिन्न राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। इनमें तेलंगाना की जुबली हिल्स, जम्मू-कश्मीर की बडगाम व नगरोटा और झारखंड की घाटशिला सीट शामिल है। घाटशिला में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। (Bihar Chunav Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!