Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar Counting 2025: शुरुआती रुझानों में NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन से मुकाबला

Bihar Counting 2025: बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA ने बढ़त बना ली है, जिसका मुकाबला महागठबंधन से है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम एग्जिट पोल से आगे जाएंगे। हम 2/3 से ज्यादा बहुमत से आगे रहेंगे। दीघा से बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने कहा कि जनता का प्रेम वृद्धि के क्रम में मिलता रहा है। एक सकारात्मक दृष्टिकोण और परिणाम होगा। मैं जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। परिणाम आपको जल्द से जल्द पता चल जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Bihar Chunav Result 2025: अबकी बार किसकी सरकार? बिहार में मतगणना के बीच NDA को बढ़त

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का सूर्योदय तो हो ही चुका है। आज सूर्य का जो तेज है वो विकास का तेज है वह राजनीति में वंशवाद, भ्रष्टाचार, पारिवारिक विरासत का नहीं रहेगा। राजनीति में बिहार की जनता NDA के नेता नीतीश कुमार पर विश्वास करेगी। नीतीश कुमार और NDA पर लोगों का भरोसा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा और हर बिहारी आज गौरवान्वित होगा और विकसित बिहार का मजबूत इमारत खड़ा होगा। (Bihar Counting 2025)

जनादेश को स्वीकार करेंगे: डिप्टी CM सिन्हा 

उन्होंने कहा कि हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है। बिहार मंत्री हरि सहनी ने कहा कि ये उम्मीद आज तय नहीं किया जाएगा जितने सनातनी है सब मानते हैं कि पूर्व जन्मों के कर्मों का फल मुझे इस जन्म में मिलता है उसी प्रकार पिछले पंचवर्षीय का काम का फल जनता इस बार देने का काम किया है। जनता के रुझान से ही पता चल गया है कि आज जो आप अलग-अलग चैनलों में देख रहे हैं। अलग-अलग टीवी चैनलों का जो आंकड़ा आ रहा है इससे भी बेहतर आपको परिणाम मिलेगा ये लोगों को पता चल गया है। 

तेजस्वी यादव ने किया जीत का दावा

महागठबंधन के CM फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है। दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगे। बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। (Bihar Counting 2025)

युवा बदलाव चाहती है: पप्पू यादव

राजद नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि सबका समर्थन है और बिहार में बदलाव का एहसास है और तेजस्वी की सरकार आने वाली है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी बिना झूठ और चोरी किए बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने। महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है, लेकिन बीजेपी किस आधार पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। युवा बदलाव चाहती है। JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने के लिए मिल चुका है। 2010 जैसे नतीजे आएंगे। जनता को गुमराह करने के लिए उनकी(महागठबंधन) बातों को जनता ने नकारा है।

Back to top button
error: Content is protected !!