Google Analytics —— Meta Pixel

सांसद थरूर ने फिर की PM मोदी की विदेश नीति की तारीफ, कहा- पहले से ज्यादा वामपंथ की ओर कांग्रेस का झुकाव

Congress MP Shashi Tharoor: हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस का रुख पहले से ज्यादा वामपंथी हुआ है। उन्होंने इसे BJP की विभाजनकारी राजनीति का रणनीतिक जवाब बताया। थरूर ने कहा कि 1991 से 2009 तक कांग्रेस एक सेंट्रिस्ट फेज में थी और मनमोहन सिंह के दौर में कई नीतियां पिछली BJP सरकार से भी ली जाती थी, लेकिन विपक्ष में आने के बाद पार्टी अब पहले से ज्यादा लेफ्ट की ओर झुकी है।

यह भी पढ़ें:- Janjatiya Gaurav Divas : 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस: जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए विस्तृत निर्देश जारी

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट पर थरूर ने कहा कि आतंकवादी वारदात बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सरकार को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। AICC अध्यक्ष चुनाव पर उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल दोबारा AICC अध्यक्ष चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछला अनुभव संतोषजनक नहीं था, लेकिन पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहुत जरूरी है। किसी भी पद पर कोई व्यक्ति अनिश्चितकाल तक नहीं रहना चाहिए। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी के बयान पर उन्होंने कहा कि भारत चाहेगा कि हमारे लोग विदेश में अनुभव लेकर वापस आएं और देश में योगदान दें। (Congress MP Shashi Tharoor)

थरूर के हालिया चर्चित बयान

थरूर कई बार पार्टी लाइन से अलग बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। PM मोदी की “ऊर्जा और वैश्विक दृष्टि” की तारीफ से लेकर विदेश नीति में सक्रिय भूमिकाओं तक वे चर्चा में रहे। 8 नवंबर को आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर थरूर ने X पर लिखा- आडवाणी जी की विनम्रता और आधुनिक भारत में उनकी भूमिका अमिट है। उन्होंने कहा कि आडवाणी को एक घटना तक सीमित करना सही नहीं। 3 नवंबर को प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी वंशवाद का हवाला दिया।

PM मोदी के जवाब की तारीफ

6 सितंबर को भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद में PM मोदी के जवाब की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं इस नए लहजे का स्वागत करता हूं। 10 जुलाई को थरूर ने इमरजेंसी को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि इससे सबक लेना जरूरी है। 23 जून को PM मोदी की ऊर्जा की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी की ऊर्जा और गतिशीलता वैश्विक मंच पर भारत की बड़ी संपत्ति हैं। 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र की तारीफ की थी। थरूर ने कहा था कि भारत की सटीक कार्रवाई पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है। (Congress MP Shashi Tharoor)

वैश्विक स्वीकार्यता पर बयान

19 मार्च को थरूर ने भारत की वैश्विक स्वीकार्यता पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत का प्रधानमंत्री जेलेंस्की और पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। उन्होंने माना कि यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख का विरोध करना उनकी गलती थी। 15 फरवरी 2025 को उन्होंने PM मोदी की अमेरिकी यात्रा की सराहना की थी। कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा था कियात्रा से व्यापार और सुरक्षा सहयोग में प्रगति हुई है। एक भारतीय के तौर पर मैं इसकी सराहना करता हूं। (Congress MP Shashi Tharoor)

Back to top button
error: Content is protected !!