Google Analytics —— Meta Pixel

यादव समाज गरियाबंद ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को गीता जयंती कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

नवा रायपुर। यादव समाज जिला गरियाबंद के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास M-14 पहुँचकर कैबिनेट मंत्री माननीय गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आगामी 01 दिसंबर 2025 को राजिम में आयोजित गीता जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, सीएम साय बोले- “किसान ही प्रदेश की आत्मा”

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने गरियाबंद जिले के यादव समाज के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। मंत्री द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

प्रतिनिधि मंडल में सतीश यादव (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत फिंगेश्वर), उग्रसेन यादव, पुरुषोत्तम यादव, तेजेश यदु, जोहत राम यादव, कमल यदु, ढापेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, रामकुमार यादव, संतोष यादव, जितेश यदु, मनोज यदु (सरपंच प्रतिनिधि, कौंदकेरा), देवनारायण सहित यादव समाज के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यादव समाज जिला गरियाबंद के सदस्यों ने बताया कि गीता जयंती का आयोजन समाज, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को समर्पित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मंत्री यादव की उपस्थिति इस आयोजन को विशेष बनाएगी और समाज को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!