Google Analytics —— Meta Pixel

Ind Vs SA: गिल की चोट ने झटका दिया टीम इंडिया को- कोलकाता टेस्ट में कप्तान ICU में

Shubman Gill Injury Update : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला भारत के लिए बड़ा झटका लेकर आया। पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान गंभीर चोट का शिकार हो गए और मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें देर रात वुडलैंड्स अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया।

यह भी पढ़े :- लुधियाना में ऑटो ड्राइवर की चमकी किस्मत, 50 रुपए की लॉटरी टिकट पर जीते 25 लाख

4 रन पर रिटायर्ड हर्ट, भारत की पारी 189 पर सिमटी

दूसरे दिन भारत की पहली पारी के दौरान शुभमन गिल 4 रन के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते समय अचानक गर्दन में तेज दर्द महसूस करने लगे। फिजियो की सहायता से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
गिल के दोबारा बल्लेबाजी के लिए न लौट पाने के कारण 9वां विकेट गिरते ही भारत की पारी 189 रन पर समाप्त हो गई।

फिजियो ट्रीटमेंट के बावजूद दर्द बढ़ा

टीम ड्रेसिंग रूम में गिल का नेक कॉलर से इलाज किया गया, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। उन्हें गर्दन हिलाने में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सावधानी के तौर पर स्ट्रेचर से अस्पताल भेजा। (Shubman Gill Injury Update)

जरूरी स्कैन पूरे, हालत स्थिर

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शुभमन गिल के सभी आवश्यक स्कैन और MRI टेस्ट पूरे हो चुके हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि दर्द के कारण उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

कोलकाता टेस्ट से बाहर होने की आशंका

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) का कोलकाता टेस्ट के शेष हिस्से में खेल पाना लगभग असंभव माना जा रहा है। टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है।

मोर्ने मोर्केल का बयान

दूसरे दिन के खेल के बाद मोर्ने मोर्केल ने कहा कि गिल की चोट की सही वजह पता की जा रही है। “संभव है कि यह पिछली रात खराब नींद के कारण भी हुआ हो। टीम मेडिकल यूनिट लगातार उनकी निगरानी कर रही है,” मोर्केल ने कहा।

Back to top button
error: Content is protected !!