Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक-बुलेट की टक्कर में फौजी समेत 3 दोस्तों की मौत, 48 घंटे में 10 युवाओं की गई जान

Road Accident in India: UP के अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां थौरा गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बुलेट की सीधी टक्कर में फौजी उत्कर्ष सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (29) की मौत हो गई। हादसा रात 12 बजे हुआ। तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक खड़े ट्रक को देखकर उन्होंने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि फौजी उत्कर्ष ने अस्पताल में दम तोड़ा।

यह बी पढ़ें:- मातम में बदला खुशी का माहौल, बड़े बेटे की सगाई से एक दिन पहले परिवार खत्म

ग्रामीणों के मुताबिक उत्कर्ष की पोस्टिंग कश्मीर में थी और वह एक दिन पहले ही गांव आए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बिहार के खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में विजय कुमार (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि रूपेश कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर से पहले कार करीब 20 फीट हवा में उछली और फिर पेड़ से जा टकराई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घने अंधेरे और जंगल होने की वजह से बचाव कार्य में मुश्किलें आई। (Road Accident in India)

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। कार कहां से आ रही थी, इसकी भी जांच जारी है। दो दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट में मंगलवार सुबह एक थार SUV 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। पिकनिक मनाने गए 18 से 22 साल के 6 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दो दिन बाद गुरुवार को मिली। ड्रोन कैमरे की मदद से गाड़ी का पता लगाया गया। पुलिस का अनुमान है कि ड्राइवर ने मोड़ पर कंट्रोल खो दिया था। कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। UP, बिहार और महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में हुए इन हादसों में कुल 10 युवा जान गंवा चुके हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही, रात में ड्राइविंग और सड़क पर खड़े भारी वाहनों की वजह से ऐसी दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!