Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कुएं में मिला नवजात का शव, ग्रामीणों में हड़कंप

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रानीदहरा गांव के पास स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा और तुरंत बोड़ला थाना पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़े :- सीमेंट फैक्ट्री में जिंदा जले 3 मजदूर, 1100 डिग्री तापमान में झुलसने से गई जान

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और आक्रोश व्याप्त हो गया। (Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में नवजात की पहचान और परिजनों की खोज जारी है। बोड़ला थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!