Google Analytics —— Meta Pixel

संविधान दिवस: PM मोदी बोले- अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाना भी उतना ही जरूरी

76TH Constitution Day : नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए नागरिकों से अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान हमें अधिकार देता है, साथ ही यह हमें नागरिक के तौर पर हमारे कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।

यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र के वसई में क्लोरीन गैस लीक, एक की मौत, फायरफाइटर्स समेत 18 लोग अस्पताल में भर्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में कहा-
“संविधान हमें अधिकार देता है। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि नागरिक के तौर पर हमारे कुछ कर्तव्य हैं। हमें हमेशा उन कर्तव्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।”

‘कर्तव्यों के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं’

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर देशवासियों को संबोधित पत्र में कहा कि नागरिक कर्तव्यों का पालन मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने और मताधिकार का सम्मान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने यह सुझाव भी दिया कि स्कूल और कॉलेजों में 18 वर्ष पूरा करके पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का सम्मान करते हुए संविधान दिवस मनाया जाए।

गांधी जी के विचार का उल्लेख

मोदी ने महात्मा गांधी के इस विचार को याद किया कि अधिकार कर्तव्यों के निर्वहन से ही अर्जित होते हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों का पालन सामाजिक और आर्थिक प्रगति का आधार है, और वर्तमान में लिए जा रहे निर्णय आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देंगे।

‘विकसित भारत’ का संकल्प

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना चाहिए। (76TH Constitution Day )

एक्स (Twitter) पर पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा –
“हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। यह हमें अधिकारों से सशक्त बनाता है और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। ये कर्तव्य एक मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। (76TH Constitution Day )

प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा-
“उनकी दूरदर्शिता हमें विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देती है।”

Back to top button
error: Content is protected !!