PM मोदी ने ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया, नवंबर को बताया ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा महीना

PM Narendra Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (30 नवंबर) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवंबर का महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धियों से भरपूर रहा।
यह भी पढ़े :- 1 दिसंबर से बदलेंगे बड़े नियम: LPG, पेंशन, टैक्स और बैंकिंग में बड़ा बदलाव
पीएम ने बताया कि 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की फिर से याद दिलाई। (PM Narendra Modi Mann Ki Baat)
वंदे मातरम् के 150 वर्ष और ऐतिहासिक लोकार्पण
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रम शुरू हुए। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण और कुरुक्षेत्र (ज्योतिसर) में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण जैसे ऐतिहासिक आयोजन भी हुए।
एविएशन और रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलताएँ
पीएम मोदी ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन किया गया, जो भारत को वैश्विक एविएशन उद्योग में नई शक्ति प्रदान करेगी। इसके अलावा INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जिससे समुद्री सुरक्षा क्षमताएँ और मजबूत हुई हैं।
उन्होंने कहा कि INS ‘माहे’ का नाम ऐतिहासिक विरासत वाले ‘माहे’ क्षेत्र पर रखा गया है और इसके crest की डिजाइन उरुमी यानी कलारिपयट्टू की लचीली तलवार से प्रेरित है, जो दक्षिण भारत की गौरवशाली सैन्य परंपरा को दर्शाती है।
स्पेस सेक्टर में नई उड़ान
स्पेस सेक्टर पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- “भारत के उभरते अंतरिक्ष इकोसिस्टम को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।”
निजी कंपनी Skyroot के ‘Infinity Campus’ ने भारत की नई उड़ान और नवाचार क्षमता का प्रमाण दिया है।
उन्होंने कहा कि देश की ये उपलब्धियाँ नई सोच, नवाचार और युवाशक्ति की मेहनत का परिणाम हैं।
कृषि उत्पादन में ऐतिहासिक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने बताया कि- भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 100 मिलियन टन की बढ़ोतरी हुई है।
पर्यटन में उत्तराखंड की चमक
पीएम मोदी ने कहा कि सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड का पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है।
औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें अभी पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फीट की ऊंचाई पर राज्य की पहली High Altitude Ultra Run Marathon आयोजित की गई, जिसमें 18 राज्यों के 750 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने इसे पर्यटन और खेलों दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। (PM Narendra Modi Mann Ki Baat)



