बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में: हिड़मा की मौत के बाद नेटवर्क ध्वस्त, अब केवल 120–150 नक्सली सक्रिय
पिछले 18 महीनों में 13 से अधिक टॉप कमांडर ढेर, कई बड़े सरेंडर

Naxalism in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले 40 वर्षों से जारी नक्सल हिंसा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियानों, इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशनों और आत्मसमर्पणों के चलते नक्सली ढांचा तेजी से कमजोर हुआ है। पिछले डेढ़ साल में 13 से अधिक शीर्ष नक्सली कमांडर मारे गए, जबकि कई बड़े नेता सरेंडर कर चुके हैं।
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया, नवंबर को बताया ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा महीना
हिड़मा का एनकाउंटर बड़ा मोड़
18 नवंबर को छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा के मरेडमिल्ली जंगल में टॉप कमांडर माड़वी हिड़मा मुठभेड़ में मारा गया। ऑपरेशन में उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का सहित पांच नक्सली ढेर हुए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हिड़मा की मौत के बाद दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन की प्रमुख रीढ़ टूट गई है। (Naxalism in Chhattisgarh)
एक के बाद एक बड़े नक्सली हथियार डाल रहे
हिड़मा के बाद कई शीर्ष नक्सली या तो मारे गए या आत्मसमर्पण कर चुके—
- भूपति — सरेंडर
- रूपेश — सरेंडर
- चैतू — सरेंडर
इसके अलावा आंध्र–तेलंगाना क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कैडर भी समर्पण कर चुके हैं।
अब केवल 8–9 बड़े कमांडर ही सक्रिय बचे बताए जाते हैं, जिनमें देवजी, गणपति, मिशिर बेसरा, पापा राव, गणेश उइके, बारसे देवा जैसे नाम शामिल हैं।
120–150 नक्सली ही सक्रिय: IG सुंदरराज पी
बस्तर IG सुंदरराज पी के अनुसार—
- पहले 7 डिवीज़न और 15 एरिया कमेटियां सक्रिय थीं
- माड़, केशकाल और दरभा डिवीज़न लगभग खाली हो चुके हैं
- पश्चिम बस्तर में कुछ कमांडर अब भी छिपे हुए
- पूरी दंडकारण्य रेंज में अब सिर्फ 120–150 सशस्त्र नक्सली सक्रिय
- यह संख्या कभी 1000 से अधिक हुआ करती थी
40 साल पुरानी लड़ाई अंत के करीब
विकास कार्यों, सड़क निर्माण, सरेंडर नीति, पुलिस–CRPF के संयुक्त अभियान और लगातार दबाव से नक्सली संरचना लगभग टूट चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि बचे हुए शीर्ष कमांडर भी मारे जाते हैं या आत्मसमर्पण करते हैं, तो बस्तर में नक्सलवाद का लगभग पूर्ण सफाया तय है। (Naxalism in Chhattisgarh)



