SIR Process Extended : 12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल
अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, ड्राफ्ट लिस्ट 16 दिसंबर को

SIR Process Extended : चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया की समय-सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार और हटाने से संबंधित फॉर्म 11 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। आयोग का कहना है कि इससे मतदाताओं को आगामी चुनावों से पहले अपने विवरण अपडेट करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़े :- बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में: हिड़मा की मौत के बाद नेटवर्क ध्वस्त, अब केवल 120–150 नक्सली सक्रिय
नया शेड्यूल (SIR Process Extended)
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- काउंटिंग फ़ॉर्म (फॉर्म वितरण) की अंतिम तारीख 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की गई
- ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 9 दिसंबर की जगह 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी
- फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी
- निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों में SIR प्रक्रिया की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी।
किन राज्यों पर लागू होगा आदेश
समय सीमा बढ़ाने का असर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर पड़ेगा—
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- गुजरात
- तमिलनाडु
- केरल
- गोवा
- पश्चिम बंगाल
- पुडुचेरी
- अंडमान–निकोबार
- लक्षद्वीप
क्यों लिया गया फैसला
आयोग ने कहा कि राज्यों से मिले सुझावों, फील्ड रिपोर्ट्स और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही वोटिंग सेंटर्स के पुनर्गठन (Re-arrangement) से जुड़ा काम भी अब 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा।
मतदाताओं के लिए क्या मतलब
- नए मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकेंगे
- पता बदलने या गलतियों को ठीक करने के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकेगा
- फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेंगे



