दोस्ती की मिसाल: मोदी ने पुतिन को दी रूसी में श्रीमद्भगवद्गीता
PM मोदी ने अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की गीता, बोले–यह करोड़ों लोगों की प्रेरणा
PM Modi Gifts Bhagvad Gita To Putin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।
यह भी पढ़े :- संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार को अपनाएं युवा : मुख्यमंत्री साय
दो दिवसीय भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति पुतिन का प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए पीएम मोदी स्वयं पालम एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में साथ में रवाना हुए और 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित अनौपचारिक डिनर में हिस्सा लिया।
भारत-रूस दोस्ती समय की कसौटी पर खरी — PM मोदी
राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-रूस की मित्रता ने हर समय दोनों देशों का साथ निभाया है और यह संबंध समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे आज और कल होने वाली बातचीत दो देशों के हित को और मजबूत करेगी। (PM Modi Gifts Bhagvad Gita To Putin)
दो दिन के सरकारी दौरे पर पुतिन
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट में शामिल होंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (PM Modi Gifts Bhagvad Gita To Putin)



