Google Analytics —— Meta Pixel

“न रुकेंगे-न झुकेंगे… भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी”- पुतिन का दो टूक संदेश

2030 तक 100 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य - रूस भारत को देगा पोर्टेबल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी

Russian Vladimir Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस वार्ता के बाद स्पष्ट कहा कि रूस न झुकेगा और न रुकेगा, और भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी। पुतिन ने अमेरिका को अप्रत्यक्ष संदेश देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग पहले से भी अधिक मजबूत होगा।

यह भी पढ़े ;- Indigo Flights Cancellation : इंडिगो के यात्रियों को बड़ा झटका, दिल्ली से आज सभी घरेलू उड़ानें रद्द

पुतिन ने बताया कि वह नियमित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करते हैं और प्रमुख मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखते हैं। बातचीत के दौरान बहुमुखी सहयोग के संपूर्ण क्षेत्र की समीक्षा की गई। उन्होंने समझौतों को “ठोस और ऐतिहासिक पैकेज” करार दिया और कहा कि भारत-रूस ने 2030 तक आर्थिक सहयोग का रोडमैप तैयार किया है। (Russian Vladimir Putin India Visit)

उन्होंने कहा कि “भारत और रूस के बीच व्यापार में सौ बिलियन डॉलर का लक्ष्य 2030 तक पूरा होगा।” रूस भारत को स्मॉल पोर्टेबल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध कराएगा।

भारत की मेहमाननवाज़ी के लिए धन्यवाद

पुतिन ने कहा, “मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता का हार्दिक धन्यवाद देता हूं। कल प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर डिनर दिया, मैं इसके लिए आभारी हूं।”

आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ता में पहलगाम आतंकी हमले और क्रोकस सिटी हॉल पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में दोनों देश लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद मानवता पर सीधा प्रहार है, इसके खिलाफ वैश्विक एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।”

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम से व्यापार को नई ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया-रूस बिजनेस फोरम दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि इससे एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन के नए अवसर खुलेंगे। दोनों देश यूरेशियन इकॉनॉमिक यूनियन के साथ FTA को जल्द पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। (Russian Vladimir Putin India Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!