Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर समर्थकों की जोरदार नारेबाजी

Amit Baghel Surrender : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज शुक्रवार को रायपुर स्थित देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर (Amit Baghel Surrender) कर दिया। उन पर समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में देवेंद्र नगर और कोतवाली थानों में मामला दर्ज था। रायपुर पुलिस ने बघेल की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़े :- “न रुकेंगे-न झुकेंगे… भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी”- पुतिन का दो टूक संदेश

सरेंडर (Amit Baghel Surrender) के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके वकील भी थाने में मौजूद हैं। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे और नारेबाजी जारी रही। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर को जमानत खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर को बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और स्पष्ट चेतावनी दी थी कि उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा तथा दर्ज FIR मामलों की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। अदालत ने FIR क्लबिंग को लेकर भी कहा था कि कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

12 राज्यों में दर्ज हैं FIR

अमित बघेल पर देशभर के 12 राज्यों में FIR दर्ज हैं। मामला 27 अक्टूबर का है, जब उन्होंने कथित रूप से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने, और अग्रसेन महाराज व सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
उनके बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Back to top button
error: Content is protected !!