Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में हथकड़ी समेत फरार NDPS के दो आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। NDPS एक्ट के दो आरोपी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार हो गए, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है, जिसने पुलिस की कार्यकुशलता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :- IND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 टॉस हारने के बाद भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

फरार आरोपियों की पहचान खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह के रूप में की गई है। दोनों को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने मौका पाते ही पुलिस को चकमा दिया और हथकड़ी नहीं खुली होने के बावजूद थाने से भाग निकलने में सफल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी NDPS मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के भागने के तुरंत बाद कई स्थानों पर दबिश दी गई है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, सरस्वती नगर थाना स्टाफ की लापरवाही की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

घटना के बाद थाना स्टाफ की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लग गया है और विभाग के भीतर भी इस चूक को लेकर गंभीर चर्चा जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!