अमित बघेल को कोर्ट से झटका- 14 दिन की जेल, जमानत आवेदन रद्द
Amit Baghel News : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को आज सोमवार को विशेष अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों के तबादले
जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर को अमित बघेल देवेंद्रनगर थाना में सरेंडर करने जा रहे थे, लेकिन थाने से करीब 20–25 मीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां पहले तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज कोर्ट ने न्यायिक हिरासत का आदेश सुनाया।
प्रतिमा विवाद से शुरू हुआ मामला
यह पूरा विवाद 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के वीआईपी रोड चौक पर लगी “छत्तीसगढ़ महतारी” की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि प्रतिमा तोड़ने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ और नशे में था।
घटना के अगले दिन अमित बघेल अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। इसी दौरान अग्रवाल और सिंधी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगा, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
इस घटना के बाद रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर सहित कई जिलों में तथा पड़ोसी राज्यों में भी अमित बघेल के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। सिंधी समाज ने भी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। (Amit Baghel News)
अगली सुनवाई 14 दिन बाद
फिलहाल अमित बघेल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं और अब अगली सुनवाई 14 दिन बाद अदालत में होगी। (Amit Baghel News)



