लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद: अनुराग ठाकुर बोले- TMC सांसद सदन में पीते हैं, स्पीकर बोले- करेंगे कार्रवाई
Parliament E-cigarette Row: लोकसभा में आज गुरुवार को ई-सिगरेट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक टीएमसी सांसद पर सदन की कार्यवाही के दौरान ई-सिगरेट पीने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि यह न केवल सदन के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि संसद की गरिमा के खिलाफ भी है।
यह भी पढ़े :- मोदी-पुतिन सेल्फी लहराकर अमेरिकी सांसद का ट्रंप पर हमला, कहा- यह तस्वीर हजार शब्द बोल रही है
अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद वह स्थान है, जिसे पूरा देश सम्मान और उम्मीद के साथ देखता है। ऐसे में ई-सिगरेट का उपयोग मर्यादा और नियम दोनों के विपरीत है। (Parliament E-cigarette Row)
इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यदि ऐसा मामला सामने आता है और प्रमाण मिलते हैं, तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि सदन में किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (Parliament E-cigarette Row)



