मोदी-पुतिन सेल्फी लहराकर अमेरिकी सांसद का ट्रंप पर हमला, कहा- यह तस्वीर हजार शब्द बोल रही है
US Congress Modi Putin Selfie : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में ली गई सेल्फी दुनिया भर में वायरल हो चुकी है। अब यह तस्वीर अमेरिकी संसद में भी गूंज पैदा कर रही है। अमेरिकी कांग्रेसवुमन सिडनी कामलेगर-डोव ने इसी सेल्फी का पोस्टर सदन में लहराते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी भारत-नीति पर तीखा हमला बोला।
अमेरिका भारत को मॉस्को के करीब धकेल रहा है
कामलेगर-डोव ने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति भारत-अमेरिका साझेदारी को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन के दबाव वाली रणनीति से भारत को अनजाने में रूस के और करीब धकेला जा रहा है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के दो जिलों में प्रसव के दौरान गई मां-बच्चों की जान, 4 मौतों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्होंने कहा- नई दिल्ली नहीं… अमेरिका ही भारत-यूएस पार्टनरशिप को कमजोर कर रहा है। (US Congress Modi Putin Selfie)
ट्रंप को फोटो दिखाकर घेरा
सदन में मोदी-पुतिन सेल्फी वाला बड़ा पोस्टर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह तस्वीर “हजार शब्दों के बराबर” है और अमेरिका को चेतावनी देती है कि रणनीतिक साझेदारों को विरोधियों की ओर धकेलकर कोई भी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीत सकता।
उनके शब्दों में – “ट्रंप की भारत-नीति अपने ही नुकसान जैसा कदम है।”
कांग्रेसवुमन की अपील
कामलेगर-डोव ने सांसदों से आग्रह किया कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तुरन्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतंत्रों के बीच सहयोग स्थिर और सम्मानजनक आधार पर होना चाहिए।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान यह सेल्फी ली गई थी, जब वे दिल्ली एयरपोर्ट से पीएम मोदी के साथ कार में रवाना हुए थे। यह फोटो तेजी से वायरल होकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रतीकात्मक चर्चा का केंद्र बन गई।
बता दें कि हाल के दिनों में भारत-अमेरिका रिश्तों में टैरिफ और रणनीतिक दबाव को लेकर कुछ तनाव देखा गया है। (US Congress Modi Putin Selfie)



