तेलंगाना में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या, गर्लफ्रेंड के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीटा, दूसरे दिन मौत

Murder of Engineering Student: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 साल के इंजीनियरिंग छात्र ज्योति श्रीवन साई की उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार को हुए हमले के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र ने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक अमीनपुर की रहने वाली श्रीजा (19) और श्रीवन कई सालों से रिलेशनशिप में थे। दसवीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन श्रीजा का परिवार इस रिश्ते का कड़े शब्दों में विरोध कर रहा था।
यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, व्यापारिक खटास दूर करने की कोशिश…!
जांच में सामने आया कि लड़की के परिवार ने दोनों को कई बार चेतावनी भी दी थी। इसी बीच हाल ही में उन्हें पता चला कि श्रीजा तीन महीने की प्रेग्नेंट है, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को श्रीजा के माता-पिता ने शादी पर चर्चा करने के बहाने श्रीवन को घर बुलाया, लेकिन जैसे ही वह वहां पहुंचा, वैसे ही श्रीजा की मां सीरी और परिवार के दूसरे सदस्यों ने क्रिकेट बैट से उस पर हमला कर दिया। हमले में श्रीवन के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि पैर और पसलियों की हड्डियां टूट गई। उसे कुकटपल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Murder of Engineering Student)
लड़की को भी लगी चोट
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि श्रीवन मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे श्रीजा के घर पहुंचा था, जहां प्रेग्नेंसी को लेकर उसकी और श्रीजा की मां सीरी के बीच बहस हो गई, जो इतना बढ़ गई कि सीरी ने गुस्से में क्रिकेट बैट उठा लिया। श्रीजा को बचाने की कोशिश में श्रीवन के सिर, पीठ और कंधे पर वार किए गए। वहीं श्रीजा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मारपीट के बाद श्रीवन घर लौट आया। इधर, श्रीजा और उसकी मां जांच के लिए अस्पताल गई और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी। (Murder of Engineering Student)
सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे श्रीवन की सांसें फूलने लगी। परिवार उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गया, जहां से उसे निजामपेट के एक दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। सुबह 6:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल क्रिकेट बैट बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। श्रीजा भी घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक श्रीजा की मां को अभी हिरासत में नहीं लिया गया, क्योंकि वह अस्पताल में बेटी की देखभाल कर रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमले में परिवार के और कौन-कौन से सदस्य शामिल थे।



