Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, व्यापारिक खटास दूर करने की कोशिश…!

PM Modi Trump Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह वार्ता गर्मजोशी भरी और सकारात्मक रही। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह बातचीत 2025 में दोनों नेताओं के बीच छठी फोन वार्ता रही। 27 जनवरी को PM मोदी ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद संभालने की बधाई दी थी। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताने के लिए ट्रंप ने फोन किया था।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, कल बस्तर ओलंपिक समापन में होंगे शामिल

17 जून को ट्रंप ने PM मोदी को वॉशिंगटन आने का न्योता दिया था। 17 सितंबर को उन्होंने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। 21 अक्टूबर को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए बातचीत हुई थी। PM मोदी और ट्रंप के बीच हुई इस नवीनतम बातचीत में दोनों देशों ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे। (PM Modi Trump Talk)

भारत यात्रा पर अमेरिकी हाई लेवल ट्रेड टीम

इन चर्चाओं के बीच अमेरिका की एक उच्च स्तरीय व्यापारिक टीम भारत दौरे पर है, जिसका नेतृत्व अमेरिकी डिप्टी ट्रेड प्रतिनिधि रिक स्विट्जर कर रहे हैं। यह दौरा इसलिए अहम है, क्योंकि दोनों देश नई द्विपक्षीय ट्रेड डील के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में व्यापार पर दोनों देशों के संबंधों में खटास आई थी। अमेरिका ने भारत के ऊंचे टैरिफ और ट्रेड घाटे का हवाला देते हुए 25% टैरिफ लगाया, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। अमेरिका का मानना है कि व्यापार असंतुलित है। भारत अमेरिका को ज्यादा निर्यात करता है, जबकि अमेरिका भारत को उतनी मात्रा में निर्यात नहीं कर पाता। इस अंतर को कम करने के लिए ही यह टैरिफ लगाया गया था।

2030 तक 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य

दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। वाणिज्य मंत्रालय की ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जुलाई 2025 में भारत का अमेरिका को निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर हुआ। अमेरिका से आयात 12.33% बढ़कर 17.41 अरब डॉलर रहा। अमेरिका इस अवधि में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार साबित हुआ। कुल व्यापार 12.56 अरब डॉलर दर्ज किया गया। अप्रैल 2025 से भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार बढ़ रहा है। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी. अनंथा नागेश्वरन ने कहा है कि भारत और अमेरिका ने अधिकांश व्यापारिक मतभेद दूर कर लिए हैं और मार्च 2026 तक व्यापार समझौता होने की संभावना है।

India US Trade Deal

उन्होंने FY27 की आर्थिक संभावनाओं को मजबूत बताया और कहा कि रुपया अपनी मौलिक स्थिति की तुलना में अंडरवैल्यूड है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर ने कहा कि भारत ने अमेरिका को अब तक के सबसे अच्छे प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों को भारत के बाजार में ज्यादा पहुंच देने पर चर्चा, ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए भारतीय बाजार खोलने पर बातचीत, 1979 एयरक्राफ्ट एग्रीमेंट के तहत विमान के पुर्जों पर जीरो टैरिफ प्रस्ताव और भारत ऊर्जा क्षेत्र में भी अमेरिका का बड़ा साझेदार बन सकता है। (PM Modi Trump Talk)

America on PM Modi

सीनेट समिति के चेयरमैन जेरी मोरन ने कहा कि भारत अमेरिका के मक्का और सोयाबीन आधारित एथेनॉल का बड़ा खरीदार बन सकता है। ग्रीयर ने बताया कि यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने पहले ही अमेरिकी एथेनॉल के लिए अपने बाजार खोले हैं और अगले साल तक लगभग 750 अरब डॉलर की खरीद का वादा किया है। PM मोदी और ट्रंप की ताजा फोन बातचीत और अमेरिकी ट्रेड टीम की भारत यात्रा से संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम हो रहा है। दोनों राष्ट्र द्विपक्षीय सहयोग के नए युग की ओर बढ़ रहे हैं, जहां रक्षा, तकनीक, कृषि और ऊर्जा प्रमुख केंद्र होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!