केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, कल बस्तर ओलंपिक समापन में होंगे शामिल
Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे शुक्रवार रात 10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़े :- गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं: मुख्यमंत्री साय
प्रवास के दूसरे दिन शनिवार, अमित शाह दोपहर 1:30 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे दोपहर 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और 2:45 से 4:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (Amit Shah CG Visit)
नक्सल पीड़ित और सरेंडर नक्सली भी ले रहे भाग
बस्तर ओलंपिक 2025 का गुरुवार से तीन दिवसीय भव्य आयोजन हो रहा है. यह आयोजन इंदिरा स्टेडियम में तीन दिनों तक चलेगा. बस्तर संभाग के 7 जिले और विशेष नुआ बाट टीम सहित 8 टीमें इतिहास रचने के लिए उतरें. तीन दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में 3500 खिलाड़ी 11 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. 276 विजेताओं के अलावा ओवर ऑल चैंपियनशिप और प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। (Amit Shah CG Visit)



