डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाला दीपक टंडन खुद फंसा, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : डीएसपी कल्पना वर्मा पर दो करोड़ रुपये के गिफ्ट और प्रेमजाल में फंसाने जैसे आरोप लगाने वाले दीपक टंडन उर्फ़ अंबेडकर टंडन की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोरबा जिले के कटघोरा न्यायालय ने उस पर 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
यह भी पढ़े :- नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार पर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री ने ‘स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन’ रिपोर्ट जारी की
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक टंडन पर कोरबा निवासी व्यक्ति से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले की सुनवाई कर रही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. रंजू वैष्णव की अदालत ने बुधवार को यह वारंट जारी किया। वारंट के अनुसार, दीपक टंडन को 12 दिसंबर को अदालत में पेश होना था, परंतु वह उपस्थित नहीं हुआ।
गौरतलब है कि यही दीपक टंडन कुछ समय पहले डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ कथित वॉट्सऐप चैट, 51 फोटो-वीडियो और स्क्रीनशॉट मीडिया को उपलब्ध कराने का दावा कर चर्चा में आया था। बाद में उसने अपने ही दावों से जुड़े सभी डिजिटल सामग्री को डिलीट कर दिया था।
उधर, दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन पर भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। (Chhattisgarh News )
सूत्रों के अनुसार, दीपक टंडन के खिलाफ ठगी के कई पुराने मामले दोबारा खुल रहे हैं। पुलिस सभी प्रकरणों की जांच में तेजी ला रही है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। (Chhattisgarh News )



