Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी- हार्ट अटैक का बढ़ा जोखिम, अम्बेडकर अस्पताल का कार्डियोलॉजी विभाग हाई अलर्ट पर

Cold wave in Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के कारण हार्ट अटैक के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए अम्बेडकर अस्पताल का कार्डियोलॉजी विभाग हाई अलर्ट पर है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाला दीपक टंडन खुद फंसा, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पढ़े पूरी खबर

डॉ. सोनकर ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों, हृदय रोगियों तथा अन्य कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। किसी भी प्रकार की छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट या अन्य असामान्य लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है।

24 घंटे उपलब्ध आपात हृदय उपचार

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हृदय रोग विभाग में 24 घंटे त्वरित एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। गंभीर हृदयघात के मरीजों के लिए आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की व्यवस्था भी लगातार जारी है। (Cold wave in Chhattisgarh)

10 दिनों में 3 मरीजों की जान बचाई

एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) के प्राध्यापक एवं कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 10 दिनों में तीन गंभीर हृदयघात मरीजों की आपात एंजियोप्लास्टी कर जान बचाई गई है।

  • 1–11 दिसंबर 2025 के बीच किए गए प्रमुख कार्डियक उपचार
  • एंजियोग्राफी – 52
  • एंजियोप्लास्टी – 24
  • पेसमेकर प्रत्यारोपण – 04
  • टावी प्रक्रिया – 01
  • आपात एंजियोप्लास्टी – 03
    कुल प्रक्रियाएँ – 83

विशेषज्ञों की अपील

हृदय रोग विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि शीत ऋतु में अत्यधिक ठंड से बचें, गर्म कपड़े पहनें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें और हृदय से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। (Cold wave in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!