Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता – नक्सलियों का IED प्लांट ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

गरियाबंद। थाना इंदागांव क्षेत्र के ओडिशा बॉर्डर से सटी ग्राम अमली के जंगल में नक्सलियों की एक खतरनाक साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। जिला पुलिस गरियाबंद और CRPF 211 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया और आसपास के क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक व दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया।

ऑपरेशन की मुख्य बातें

•जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दक्षिण, ग्राम अमली का जंगल क्षेत्र
•जिला पुलिस, BDS टीम और CRPF A/211 की संयुक्त कार्रवाई
•नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों और पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की गहरी साजिश
•सुरक्षा मानकों के पालन के बाद IED को सुरक्षित रूप से ब्लास्ट कर नष्ट किया गया

बरामद सामग्री

सर्चिंग के दौरान पास के डम्प से मिला:
•02 नग सिंगल शॉट हथियार
•05 डेटोनेटर
•इलेक्ट्रिक वायर बंडल
•बैटरी
•खाली टिफिन बॉक्स
•गर्म कपड़े, दवाईयां
•रस्सी, चप्पल, पानी की बोतल
टीम ने घने जंगल में सर्चिंग के दौरान एक पेड़ के नीचे दबा हुआ प्लास्टिक ड्रम भी खोज निकाला, जिसमें नक्सल गतिविधियों से जुड़ी सामग्रियां बड़ी मात्रा में सुरक्षित रखी गई थीं।

नक्सलियों की साजिश विफल

माओवादी संगठन DGN डिवीजन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों के खिलाफ बड़ी वारदात की तैयारी की जा रही थी, लेकिन स्थानीय आसूचना और सुरक्षा बलों की सतर्कता से इस खतरनाक योजना को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
गरियाबंद पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Back to top button
error: Content is protected !!