Google Analytics —— Meta Pixel

IPL Auction 2026 : कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने 25 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2026 : आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इतिहास रच दिया है। ग्रीन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आईपीएल इतिहास की अपनी अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई।

यह भी पढ़े :- 1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में फिजिकल फाइलों पर पूर्ण विराम, ई-ऑफिस होगा अनिवार्य

हालांकि, नए ऑक्शन (IPL Auction 2026) नियमों के अनुसार कैमरून ग्रीन को व्यक्तिगत रूप से 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जबकि शेष राशि प्लेयर वेलफेयर फंड में जमा की जाएगी।

पृथ्वी शॉ और डेवोन कॉनवे अनसोल्ड

आईपीएल 2026 नीलामी के पहले सेट में कई बड़े नामों को झटका लगा।
पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर मैकगर्क और डेवोन कॉनवे को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और ये खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।

जैक फ्रेजर मैकगर्क पर नहीं लगी कोई बोली

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। उन्हें लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन ऑक्शन में वे पूरी तरह नजरअंदाज रहे।

डेविड मिलर बने ऑक्शन के पहले खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने।
दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। (IPL Auction 2026)

सबसे ज्यादा जरूरत और सबसे बड़ा पर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा बजट और सबसे ज्यादा खाली स्लॉट हैं।

  • KKR के स्क्वॉड में फिलहाल सिर्फ 12 खिलाड़ी हैं
  • टीम को 13 खिलाड़ियों की जरूरत है
  • पंजाब किंग्स को सबसे कम, सिर्फ 4 खिलाड़ियों की आवश्यकता है।

किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा?

  • KKR – 64.30 करोड़ रुपये
  • CSK – 43.40 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस – सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये (सबसे कम)

कुल मिलाकर 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपये का ऑक्शन पर्स है।

ऑक्शन से पहले घरेलू क्रिकेट में धमाका

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सरफराज खान और वेंकटेश अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया।

सरफराज खान ने राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक,

22 गेंदों पर 73 रन

7 छक्के जड़े

वेंकटेश अय्यर ने पंजाब के खिलाफ

43 गेंदों पर 70 रन बनाए

किस टीम में कितनी जगह खाली?

  • KKR – 13 स्लॉट
  • SRH – 10
  • CSK – 9
  • राजस्थान – 9
  • RCB – 8
  • LSG – 6
  • मुंबई – 5
  • गुजरात – 5
  • पंजाब – 4

आईपीएल 2026 के लिए कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें

52 भारतीय

25 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!