Google Analytics —— Meta Pixel

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न, 29–31 दिसंबर को “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा नवा रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़े :- खैरागढ़ के इस स्कूल में पहुंचते ही बिगड़ रही छात्राओं की तबीयत, 15 दिन में 25 छात्राएं बेहोश

बैठक में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों और न्यायोचित मांगों के लिए निर्णायक साबित होगा।

बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सर्वसम्मति से आंदोलन को समर्थन देते हुए 29, 30 एवं 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जय कुमार साहू, अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ एवं संरक्षक नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, संरक्षक जय कुमार साहू, संयोजक नवा रायपुर संतोष कुमार वर्मा, नंदलाल चौधरी (उपाध्यक्ष राजपत्रित संघ), पी.एल. सहारा, बजरंग प्रजापति, सुश्री कांति सूर्यवंशी (उप संयोजक), जागेश्वर भट्ट (अध्यक्ष, वन मुख्यालय अरण्य भवन), मीनू दास, आर.डी. मेहरा, सोनाली तिड़के (संयोजक महिला प्रकोष्ठ), संजीत शर्मा (महासचिव), राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा, जवाहर यादव (जिला अध्यक्ष लिपिक संघ), जितेंद्र बिस्वाल, आकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता), महेन्द्र साहू (अध्यक्ष वाहन चालक संघ), सुरेश ढीढी (अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि नवा रायपुर के कर्मचारी–अधिकारी आंदोलन को लेकर पूर्णतः एकजुट हैं और आगामी आंदोलन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!