Google Analytics —— Meta Pixel

India Squad For 2026 T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया घोषित, कप्तान बने सूर्या, गिल की छुट्टी, ईशान की धमाकेदार वापसी

India Squad For 2026 T20 World Cup : टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच टी20 विश्व कप 2026 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़े :- असम में बड़ा ट्रेन हादसा: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत, 6 कोच डिरेल

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम का चयन किया है।

टीम चयन में सबसे बड़ा झटका शुभमन गिल को लगा है, जिन्हें न सिर्फ उपकप्तानी से हटाया गया बल्कि टीम में भी जगह नहीं मिली। वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री ने सबका ध्यान खींचा है। (India Squad For 2026 T20 World Cup)

भारत मौजूदा चैंपियन के तौर पर इस टूर्नामेंट में उतरेगा और टी20 विश्व कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का लक्ष्य रखेगा। हालांकि, टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज नजर नहीं आएंगे, क्योंकि तीनों 2024 के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में युवा टीम पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। (India Squad For 2026 T20 World Cup)

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का शेड्यूल

  • 7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया (दिल्ली)

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
अक्षर पटेल (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
हार्दिक पांड्या
शिवम दुबे
रिंकू सिंह
वाशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
जसप्रीत बुमराह

Back to top button
error: Content is protected !!