दुर्ग में बीबीए छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 9.50 लाख की वसूली

Rape in Chhattisgarh: दुर्ग जिले में बीबीए की एक छात्रा की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने दीपक ठाकुर नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 9 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए।पीड़िता एक निजी महाविद्यालय में बीबीए की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान दीपक ठाकुर से हुई।
यह भी पढ़ें:- धमतरी में नेचुरल आइसक्रीम डीलरशिप के नाम पर 20 लाख की ठगी, संगठित ठगी का शक
बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए, जिसके बाद नियमित बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा को भिलाई स्थित होटल लैंडमार्क में मिलने बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब भी पीड़िता इसका विरोध करती, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। (Rape in Chhattisgarh)

इसी डर का फायदा उठाकर उसने पीड़िता से कुल 9 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इसे लेकर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
कवर्धा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
कवर्धा में भी एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 1 और 4 नवंबर 2025 को युवती को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर पीड़िता से संपर्क तोड़ दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और होटल का गेस्ट रजिस्टर भी जब्त किया। SDOP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा कि पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



