Google Analytics —— Meta Pixel

Rail Fare Hike 2025: रेल यात्रियों को झटका! 26 दिसंबर से लागू नई किराया दरें, देखें पूरा हिसाब

Rail Fare Hike 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किराये के ढांचे में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई किराया दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभावित करेगी, जबकि छोटी दूरी और रोजाना सफर करने वालों को राहत दी गई है।

यह भी पढ़े :- ‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला: मुख्यमंत्री

किन यात्रियों को राहत?

रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, लोकल ट्रेनें और मंथली पास की दरें भी पहले की तरह ही रहेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। (Rail Fare Hike 2025)

कितना बढ़ा किराया?

  • 215 किमी से अधिक दूरी की यात्रा पर:
  • साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (एसी और नॉन-एसी) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी

अगर कोई यात्री मेल या एक्सप्रेस ट्रेन से 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे अब पहले के मुकाबले केवल 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

क्यों बढ़ाया गया किराया?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस किराया वृद्धि से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है। इस राशि का उपयोग परिचालन खर्चों और सेवाओं के रखरखाव में किया जाएगा। (Rail Fare Hike 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!