Google Analytics —— Meta Pixel

क्रिसमस को लेकर विहिप-बजरंग दल की चेतावनी, स्कूलों में सांता क्लॉस बनाने पर आपत्ति

Objections Christmas in Schools: क्रिसमस से पहले छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने स्कूलों को चेताया है। दोनों संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी स्कूल में बच्चों को सांता क्लॉस बनाया गया या क्रिसमस कार्यक्रमों के नाम पर अभिभावकों से शुल्क लिया गया तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत देवभूमि है और यह साधु-संतों की भूमि रही है।

यह भी पढ़ें:- रायगढ़ और एमसीबी जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, निजी क्षेत्रों के 500 पदों पर होगी भर्ती

उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों पर किसी विशेष धार्मिक प्रतीक या कार्यक्रम को थोपना स्वीकार्य नहीं है। संगठनों ने आरोप लगाया कि कुछ स्कूलों में क्रिसमस कार्यक्रमों के लिए बच्चों को सांता क्लॉस बनाया जाता है और इसके लिए पैसे भी लिए जाते हैं। संगठनों ने यह भी कहा कि अगर इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे। चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन और पुलिस ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

इससे पहले भी देश के अन्य हिस्सों में क्रिसमस के दौरान स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से आपत्ति जताई जाती रही है। कई जगहों पर शिक्षा विभागों ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह का आयोजन अभिभावकों की सहमति और नियमों के दायरे में ही किया जाए।फिलहाल रायपुर जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!