Google Analytics —— Meta Pixel

रायगढ़ और एमसीबी जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, निजी क्षेत्रों के 500 पदों पर होगी भर्ती

Placement Camp in Chhattisgarh: निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 23 दिसंबर 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें जिले के इच्छुक और योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेकर सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- गृहमंत्री शर्मा ने आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से की मुलाकात, कहा- प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पेरेनियल टेक्नोलॉजीज प्रा.लि., बावधन, पुणे (महाराष्ट्र) में डीजी ऑपरेटर और सर्विस इंजीनियर के पद शामिल हैं। इसके अलावा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ में डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, बिजनेस एसोसिएट और लाइफ मित्र के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं मे. जैन एसोसिएट एंड इंटरप्राइजेज, रायगढ़ की ओर से इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर के रिक्त पदों के लिए भी चयन किया जाएगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)

निजी क्षेत्र के 374 पदों पर भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, रायगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। वहीं मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर होगी भर्ती 

यह रोजगार मेला 22 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय मनेंद्रगढ़, 23 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत खड़गवां और 24 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत भरतपुर में आयोजित किया जाएगा।इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कुल 374 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। चयनित पदों में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, वेल्डर, फिटर, ग्राइंडर मैन, पेंटर/पावर कोटिंग और स्मॉल होइस्ट ऑपरेटर शामिल हैं।

5वीं से 8वीं पास के लिए मौका 

नियोजक संस्था मेसर्स सेल्फ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेस लिमिटेड, भिलाई की ओर से पदों के अनुसार योग्यता और वेतनमान निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 5वीं से 8वीं पास अभ्यर्थियों को 10,000 से 13,000 रुपए प्रतिमाह और 10वीं से 12वीं पास अभ्यर्थियों को 11,000 से 15,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 12,000 से 17,000 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। वहीं आईटीआई पास वेल्डर, फिटर, ग्राइंडर मैन, पेंटर/पावर कोटिंग और स्मॉल होइस्ट ऑपरेटर पदों के लिए 15,000 से 20,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं को लाभ उठाने की अपील

रोजगार मेले में 5वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र, जाति और निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!