Google Analytics —— Meta Pixel

गुरु घासीदास बाबा जयंती पर ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

रायपुर। जिला पंचायत क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमा, कुकरा, भानसोज, सन्डी और रीवा में महान संत और सामाजिक सुधारक परम पूजनीय गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुई। जयंती कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला-पुरुष तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 अपडेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी, अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भी एडमिट कार्ड जारी

कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर गुरु घासीदास बाबा जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा जी के उपदेशों और जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरक बताया।

गुरु घासीदास बाबा जयंती
गुरु घासीदास बाबा जयंती

अपने संबोधन में वतन चन्द्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी ने ‘सतनाम’ के संदेश के माध्यम से समाज को सत्य, समानता, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज के सामाजिक वातावरण में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे समाज में एकता, समरसता और पारस्परिक सम्मान का भाव जगाते हैं। जयंती आयोजन के सफल संचालन के लिए उन्होंने ग्राम के आयोजक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का समापन भक्ति-भाव एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।

गुरु घासीदास बाबा जयंती
गुरु घासीदास बाबा जयंती

वतन चन्द्राकर ने कहा

“पूज्यनीय गुरु घासीदास बाबा जी का सतनाम का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता, भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। मैं जयंती आयोजन में शामिल सभी ग्रामवासियों और आयोजक मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और बाबा जी के आशीर्वाद से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

Back to top button
error: Content is protected !!