Google Analytics —— Meta Pixel

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के स्टाफ में बड़ा फेरबदल, OSD विपुल गुप्ता हटाए गए

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर उपमुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) विपुल कुमार गुप्ता को पद से हटा दिया है। आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग/कार्यालय में वापस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े :-  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 अपडेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी, अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भी एडमिट कार्ड जारी

सरकार ने विपुल गुप्ता के स्थान पर कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नया OSD नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शासन स्तर पर की गई एक अहम प्रशासनिक व्यवस्था मानी जा रही है।

नव नियुक्त OSD अजय कुमार त्रिपाठी अब उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े प्रशासनिक कार्यों, विभागीय समन्वय और नीतिगत जिम्मेदारियों का दायित्व संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार सरकार उपमुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज में अधिक प्रभावशीलता, अनुशासन और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना चाहती है। (Chhattisgarh News)

इस फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक सक्रियता और व्यवस्था में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!