सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में 14 नक्सली न्यूट्रलाइज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
रायपुर। सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में 14 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस सफल कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है।
यह भी पढ़े :- हवाई हमलों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, 7 जगहों पर जोरदार धमाके, अमेरिकी हमले की चर्चा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारे जवान लगातार बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के लिए साहस और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण इलाकों में पहुंचकर वे बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश जल्द ही नक्सल मुक्त होगा।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को लेकर भी दिया बयान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल ट्राइबल गेम्स का आयोजन पहली बार हो रहा है और इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
अरुण साव ने कहा कि इस आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा और सीखने का अवसर मिलेगा। सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।



