Google Analytics —— Meta Pixel

हवाई हमलों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, 7 जगहों पर जोरदार धमाके, अमेरिकी हमले की चर्चा

America Attack Venezuela: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले के दावे सामने आए हैं। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज़ सुने जाने और नीचे उड़ते विमानों की सूचना मिली है।

यह भी पढ़े :- पेंड्रा मरवाही को मिला नया एसपी, मनोज कुमार खिलाड़ी संभालेंगे कमान

रूसिया टुडे (RT) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी (America Attack Venezuela) की है, जहां सेना के अहम ठिकाने मौजूद बताए जाते हैं। हालांकि, अभी तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

धमाकों के बाद सड़कों पर उतरे लोग

काराकास में धमाकों की खबर फैलते ही अलग-अलग इलाकों में लोग सड़कों पर निकल आए। कुछ लोगों को शहर छोड़ते हुए भी देखा गया। वेनेजुएला सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अमेरिका पहले दे चुका है चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही वेनेजुएला को चेतावनी दे चुके हैं कि अमेरिका कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के भीतर ऑपरेशन की अनुमति दी है।

मादुरो का आरोप: अमेरिका सरकार बदलना चाहता है

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराना चाहता है और देश के विशाल तेल भंडार पर कब्ज़ा करना चाहता है। वहीं अमेरिका का आरोप है कि मादुरो ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क चला रहे हैं, जिसे मादुरो ने पूरी तरह खारिज किया है।

ड्रोन हमले और CIA की भूमिका का दावा

पिछले सप्ताह एक डॉकिंग एरिया पर हुए ड्रोन हमले को लेकर भी CIA की संलिप्तता का दावा किया गया था। कहा गया कि इस इलाके का इस्तेमाल ड्रग कार्टेल करते थे। हालांकि इन आरोपों पर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

व्हाइट हाउस की चुप्पी

सीएनएन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। (America Attack Venezuela)

Back to top button
error: Content is protected !!