Google Analytics —— Meta Pixel

पेंड्रा मरवाही को मिला नया एसपी, मनोज कुमार खिलाड़ी संभालेंगे कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (गृह) ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सशस्त्र सुरक्षा बल बटालियन–2 के कमांडेंट ऑफिसर मनोज कुमार खिलाड़ी को पेंड्रा मरवाही जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े :- CG Naxal Encounter: नक्सलियों पर करारा प्रहार, डीआरजी की कार्रवाई में 14 ढेर

जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार खिलाड़ी को तत्काल प्रभाव से पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन में बदलाव लागू हो जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सशस्त्र बल में लंबे अनुभव के कारण उनसे नक्सल और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की उम्मीद की जा रही है।

मनोज कुमार खिलाड़ी अपने पूर्व पदस्थापन के दौरान अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। अधिकारियों को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!