Google Analytics —— Meta Pixel

CG Naxal Encounter: नक्सलियों पर करारा प्रहार, डीआरजी की कार्रवाई में 14 ढेर

CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों मेंआज शनिवार को हुई अलग-अलग मुठभेड़ों (CG Naxal Encounter) में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। दोनों ही इलाकों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़े :- बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI, KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा

सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ (CG Naxal Encounter) हुई। इस कार्रवाई में 12 नक्सली मारे गए, जिनके शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एके-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में डीवीसीएम स्तर का नक्सली मंगडु भी मारा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

वहीं बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में भी शनिवार सुबह से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई अभी जारी है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान समाप्त होने के बाद पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!