Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर मासूम से 5 दिन तक दुष्कर्म

Girl Raped in Raipur: राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ 55 साल के अधेड़ ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान अब्दुल सज्जाद अंसारी के रूप में हुई है, जो इलाके में चूड़ी और छोटी-मोटी खाद्य सामग्री बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को चॉकलेट, नड्डा, मुर्रा और दूसरी खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपने साथ ले जाता था। इसके बाद वह बच्ची के साथ दरिंदगी करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर कर पैसा कमाने के चक्कर में बड़ा नुकसान, प्राचार्य ने गंवाए 22 लाख

बताया जा रहा है कि 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। डर और धमकी के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही। घटना का खुलासा 12 जनवरी की सुबह हुआ, जब बच्ची दर्द के कारण घर में जमीन पर लेटकर रो रही थी। बच्ची की चाची जब उसे नहलाने के लिए ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी आपबीती सुना दी। बच्ची ने बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे रोज अपने घर ले जाता था। वहां मेरे सारे कपड़े उतारकर गंदा काम करता था। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। (Girl Raped in Raipur)

बजरंग दल ने की कड़ी सजा की मांग

परिजन बच्ची को लेकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ बजरंग दल के पदाधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। (Girl Raped in Raipur)

छत्तीसगढ़ में बढ़ते यौन अपराध चिंता का विषय

यह मामला कोई इकलौती घटना नहीं है। NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो) के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में बच्चियों से रेप के मामलों में लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई है। हर साल औसतन करीब 1600 बच्चियां यौन अपराध का शिकार हो रही हैं। ये आंकड़े राज्य में महिला और बाल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कब तक मासूम दरिंदगी का शिकार होते रहेंगे ? क्या समाज और सिस्टम मिलकर ऐसे अपराधों पर लगाम लगा पाएंगे ? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!