Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं के लिए सुनहरा मौका – रायपुर में बैंक-रेलवे-SSC की फ्री कोचिंग, 22 जनवरी तक करें आवेदन

Free Coaching for Bank, Railway : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रायपुर में अब बैंक, रेलवे, एसएससी और छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। यह कोचिंग राजीव युवा उत्थान योजना के तहत अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, रायपुर में संचालित की जा रही है। (Free Coaching for Bank, Railway)

यह भी पढ़े :-  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया कीर्तिमान, 17.77 लाख किसानों को 23,448 करोड़ का भुगतान

22 जनवरी 2026 तक आवेदन

इस योजना के लिए पात्र अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं।

सीटों का वर्गवार विवरण

  • अनुसूचित जाति (SC) – 30 सीटें
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 50 सीटें
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 20 सीटें

प्रत्येक वर्ग में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

छात्रवृत्ति की सुविधा

चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तिथि की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

पात्रता शर्तें

  • अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो
  • आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष
  • न्यूनतम योग्यता: स्नातक या स्नातकोत्तर
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से अधिक न हो
  • शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे
  • संबंधित वर्ग का जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड (छायाप्रति)

आवेदन जमा करने का पता

अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में आवेदन निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—

अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र,
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर
(पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास / डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन)

या सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय,
कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक 40 (Free Coaching for Bank, Railway)

Back to top button
error: Content is protected !!