Google Analytics —— Meta Pixel

धान खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मांगें नहीं मानी गईं तो धान परिवहन रोकने जैसे उग्र आंदोलन की चेतावनी

CG Dhan Kharidi News : बालोद जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों और प्रशासनिक सख्ती के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में जिले के तीनों विधायक— अनिला भेड़िया (डौंडीलोहारा), कुंवर सिंह निषाद (गुंडरदेही) और संगीता सिन्हा (बालोद)—ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। (CG Dhan Kharidi News)

यह भी पढ़े :- युवाओं के लिए सुनहरा मौका – रायपुर में बैंक-रेलवे-SSC की फ्री कोचिंग, 22 जनवरी तक करें आवेदन

किसानों के घर स्टॉक चेक करने पर कड़ा विरोध

कांग्रेस नेताओं ने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के घरों में जाकर धान का स्टॉक चेक करने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। साथ ही स्टॉक जांच के बाद टोकन जारी करने में हो रही देरी को भी किसानों के साथ अन्याय बताया गया।

11 दिन शेष, हजारों किसानों का धान नहीं बिका

विधायकों ने बताया कि धान खरीदी में अब केवल 11 दिन शेष हैं, जबकि जिले के हजारों किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है। ऐसे में किसानों पर अतिरिक्त नियमों का बोझ डालना पूरी तरह अनुचित है।

प्रमुख मांगें

  • खरीदी केंद्रों की सीमा तुरंत बढ़ाई जाए
  • टोकन वितरण में हो रही देरी तत्काल समाप्त हो
  • किसानों को अनावश्यक नियमों और दबाव से मुक्त किया जाए
  • घर-घर जाकर स्टॉक चेक करने की प्रक्रिया तुरंत बंद हो

उग्र आंदोलन की चेतावनी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और तीनों विधायकों ने कलेक्टर को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और किसानों को राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी धान परिवहन रोकने जैसे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। (
CG Dhan Kharidi News)

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, प्रदेश पदाधिकारी कृष्णा दुबे, मिथलेश निरोटी, गुलशन चंद्राकर, भोला देशमुख, राजू प्रभाकर, धनेश्वरी सिन्हा, पीयूष सोनी, रतीराम कोसमा, अंचल साहू, डॉ. किशोर साहू, सादिक अली, नरेंद्र सिन्हा, कुलदीप नौम्हारे, देवेंद्र साहू, कमलेश श्रीवास्तव, मोनू ठाकुर, यशवंत पुरी गोस्वामी, संदीप साहू, वैभव साहू, दाउद खान, जमील बख्श, जितेंद्र यादव, भूषण साहू, तुल्लेस सिन्हा, हिमांशु सागर साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। (CG Dhan Kharidi News)

Back to top button
error: Content is protected !!