Google Analytics —— Meta Pixel

India Vs New zealand T20 : रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, 23 जनवरी को भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबला, आज से टिकट बिक्री शुरू

छात्रों के लिए 800 रुपये में विशेष टिकट व्यवस्था

India Vs New zealand T20 : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी जारी कर दी है। (India Vs New zealand T20)

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ रचा इतिहास, लीथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बना

इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने आयोजित प्रेस वार्ता में मैच की तैयारियों और टिकट व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

 छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए ₹800 की विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। यह टिकट केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी और एक छात्र को एक ही टिकट प्रदान की जाएगी।

 आम दर्शकों के लिए टिकट दरें

आम दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें ₹2000 से ₹3500 के बीच तय की गई हैं। वहीं प्रीमियम कैटेगरी की टिकटें इस प्रकार रहेंगी—

  • सिल्वर: ₹7,500
  • गोल्ड: ₹10,000
  • प्लैटिनम: ₹12,500
  • कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹25,000

आज रात से टिकट बिक्री शुरू

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि मैच के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू होगी। इस मुकाबले को लेकर रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। (India Vs New zealand T20)

Back to top button
error: Content is protected !!