Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच, टिकट आज शाम 7 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध

Online Tickets for T20: छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 मुकाबला होने जा रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 15 जनवरी यानी आज से ही इस मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। टिकट बुकिंग शाम 7 बजे से ticketgenie.in के माध्यम से की जा सकेगी। CSCS ने Ticketgenie को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया है। संघ ने आम जनता से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक माध्यमों से ही सूचना लें और सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ रचा इतिहास, लीथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बना

मैच के लिए सुरक्षा इंतजाम

मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार CSCS ने किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को एंट्री नहीं दी जाएगी। 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स स्टेडियम में तैनात होंगे। स्टेडियम में 45 अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। CSCS के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछली बार कुछ सुरक्षा खामियां हुई थीं, जिन्हें सुधारने के लिए यह व्यवस्था की गई है। (Online Tickets for T20)

टिकट की जानकारी

इस मुकाबले के लिए टिकट 800 रुपए से लेकर 25,000 रुपए तक उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन टिकट खरीदने पर एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही बुक कर सकता है। फिजिकल टिकट 19 जनवरी से इंडोर स्टेडियम से खरीदी जा सकेगी। इस बार CSCS ने खाने-पीने के दामों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। स्टेडियम के अंदर बिकने वाले सभी प्रोडक्ट्स की कीमतें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएंगी और विक्रेता अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर दाम लिखेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने बताया कि टिकट खरीदते समय दर्शक स्टैंड और गेट की जानकारी ध्यान में रखें। टिकट चुनते समय अपने स्टैंड के अनुसार गेट नंबर जान लें। बुफे सुविधा सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और कॉरपोरेट बॉक्स में शामिल है।

  • अपर सिटिंग- 2,000
  • लोअर सिटिंग -2,500, 3,000 और 3,500
  • सिल्वर – 7,500
  • गोल्ड- 10,000
  • प्लेटिनम – 12,500
  • कॉरपोरेट बॉक्स – 25,000

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वॉड

टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर) खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन और ईश सोढ़ी खेलते दिख सकते हैं।

खाने-पीने की कीमतें

  • समोसा (100 ग्राम)- ₹50
  • सैंडविच- ₹60
  • बर्गर- ₹80
  • पफ- ₹50
  • पॉपकॉर्न कोन- ₹60
  • पॉपकॉर्न टब- ₹100
  • स्टीम मोमो (वेज)- ₹150
  • स्टीम मोमो (चिकन)- ₹200
  • फ्राइड मोमो (वेज)- ₹200
  • फ्राइड मोमो (चिकन)- ₹250
  • पिज्जा- ₹250
  • आइसक्रीम और वेफर्स- MRP पर

एंट्री गेट्स और सुरक्षा

स्टेडियम के सभी गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और CSCS अधिकारी की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। बाउंसर्स बाउंड्री पर तैनात होंगे, ताकि कोई दर्शक स्टैंड से मैदान में न कूद सके। पिछली बार बिना टिकट दर्शक स्टेडियम में घुस गए थे, इसे देखते हुए 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। CSCS डायरेक्टर विजय शाह ने कहा कि पिछली बार कुछ सुरक्षा खामियां थीं, लेकिन इस बार हमने पूरी तैयारी कर ली है। दर्शक सिर्फ आधिकारिक माध्यमों से ही टिकट बुक करें। (Online Tickets for T20)

मैच और पूरा शेड्यूल 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना होंगी। 22 जनवरी को दोनों टीमें अलग-अलग समय पर रायपुर पहुंचेंगी। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। टीम इंडिया की उड़ान सुबह के समय होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दोपहर में रायपुर पहुंचेगी। दोनों टीमें 22 जनवरी की शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। 

cricket stadium

यह सेशन दर्शकों के लिए नहीं खुला होगा और सिर्फ टीम के कोचिंग स्टाफ, अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध होगा। प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। बाउंड्री पर बाउंसर्स, स्टैंड में सुरक्षाकर्मी और गेट्स पर पुलिस तैनात की जाएंगी। साथ ही खाने-पीने की व्यवस्थाओं, पार्किंग और दर्शकों के एंट्री गेट्स की तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इस तरह 22 जनवरी की गतिविधियां टीम की तैयारी और स्टेडियम प्रबंधन के लिए निर्णायक होंगी, ताकि 23 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में दर्शक और खिलाड़ी दोनों ही पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ उपस्थित हो सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!