Google Analytics —— Meta Pixel

CG Security Forces : नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, बीजापुर में 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

21 महिलाएं और 31 पुरुष माओवादी शामिल, कई वारदातों में थे सक्रिय

CG Security Forces : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नियद नेल्लानार’ योजना और प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) सहित कुल 52 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़े :- रायपुर में 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच, टिकट आज शाम 7 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध

आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 31 पुरुष माओवादी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी सहित कई गंभीर नक्सली वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

सभी नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आंकड़ों में नक्सल विरोधी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक 824 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1126 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 223 माओवादियों को मार गिराया है। (CG Security Forces )

पुनर्वास नीति के तहत सहायता

आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। (CG Security Forces )

Back to top button
error: Content is protected !!