Google Analytics —— Meta Pixel

डिजिटल शादी कार्ड बना ठगी का नया हथियार, कार्ड खोलते ही हैक हो रहा मोबाइल

Digital Wedding Cards Fraud: मध्यप्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया है। वाट्सएप पर शादी के डिजिटल निमंत्रण भेजकर लोगों के मोबाइल हैक किए जा रहे हैं। बीते दो दिनों में 12 से ज्यादा लोगों के फोन हैक होने के मामले सामने आए हैं। कुछ पीड़ितों के बैंक खातों से रुपए ट्रांसफर होने की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस ठगी की चपेट में एक बड़े नेता भी आ गए, जिनका मोबाइल हैक होने के बाद उनके रिश्तेदारों से ठगी का प्रयास किया गया। एयरपोर्ट रोड निवासी प्रोफेशनल फोटोग्राफर कमल कश्यप को भी वाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने कार्ड पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया।

यह भी पढ़ें:- गरियाबंद में ऑक्सीजन नहीं मिलने से एंबुलेंस में मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

कमल ने बताया कि उनका यूपीआई अकाउंट पत्नी के मोबाइल में इंस्टॉल था, इसलिए नुकसान से बच गए। हालांकि फोन को पूरी तरह ठीक होने में तीन दिन लग गए। ऐसे ही कई मामले क्राइम ब्रांच तक पहुंचे हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इससे पहले भी बदमाश APK फाइल के जरिए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट और शादी के कार्ड भेजकर लोगों को निशाना बना चुके हैं। उस दौरान करीब 15 लोगों से लगभग 15 लाख रुपए की ठगी हुई थी। उन्होंने बताया कि सिर्फ दो दिनों में क्राइम ब्रांच को 12 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिससे अफसर भी हैरान हैं, जिन लोगों के मोबाइल हैक हुए हैं, उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। (Digital Wedding Cards Fraud)

क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी

  • वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों के निमंत्रण स्वीकार करें, लेकिन सतर्कता बरतें।
  • शादी या किसी समारोह के नाम पर भेजी गई APK फाइल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • जिस फाइल के नाम में APK लिखा हो, उसे किसी भी हालत में न खोलें।
Back to top button
error: Content is protected !!