कोल कारोबारियों पर आयकर का बड़ा प्रहार, बिलासपुर-चांपा में ताबड़तोड़ छापे

CG TI Raid : प्रदेश में आयकर विभाग ने कोयला कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। आयकर की टीमों ने बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के प्रतिष्ठानों पर विशेष दबिश दी।
यह भी पढ़े :- खरसिया के कार्बन प्लांट हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, चार की मौत के बाद NH-49 पर चक्काजाम
जानकारी के अनुसार, टीम ने लोखंडी बिलासपुर स्थित कोलवाशरी, रामा वर्ल्ड स्थित आवास और रिलायंस धरसा स्थित फार्म हाउस में पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने खातों का ब्योरा, लेन-देन से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले।
इसी क्रम में चांपा के कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। यहां भी कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इसके अलावा जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोल वाशरी में भी आयकर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (CG TI Raid)
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में कोयला व्यापार और उससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों की निगरानी के तहत की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हैं। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है। (CG TI Raid)



