Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी नौकरी के झूठे वादे में फंसे लोग, रायपुर में 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी

Government Job Fraud: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से कुल 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता हरीश ध्रुव ने पुलिस को बताया कि आरोपी विश्वनाथ गुप्ता, चंद्रमा गुप्ता और दिपेश नवरंग ने उन्हें और उनके परिजनों को मंत्रालय में अलग-अलग पदों पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:- कोंडागांव के मक्का प्लांट में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया

हरीश ध्रुव को ड्राइवर, उनकी पत्नी तारा ध्रुव को ऑफिस असिस्टेंट, अन्य रिश्तेदारों को डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और चपरासी जैसे पदों पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया गया। पीड़ितों ने बताया कि 19 जुलाई 2024 को कमल विहार के एक रेस्टोरेंट के पास कार में बैठकर आरोपियों ने पहली किस्त के रूप में 5.50 लाख रुपए लिए। इस दौरान आरोपियों ने पैसे लेते समय वीडियो भी बनाया। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब 6 लाख रुपए और नकद वसूले गए। वहीं हरीश के परिचित स्वप्निल दुबे से भी बेवरेज कॉर्पोरेशन में उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर 20 लाख रुपए वसूले गए।

पीड़ितों को दिया गया फर्जी नियुक्ति पत्र

पीड़ितों ने कहा कि आरोपी दिपेश नवरंग उन्हें मंत्रालय भी ले गया, जहां कथित वेरिफिकेशन कराया गया और फर्जी नियुक्ति पत्र तक दिए गए। इसके बावजूद किसी की जॉइनिंग नहीं हुई। लगातार टालमटोल से परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। टिकरापारा पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (Government Job Fraud)

संगठित तरीके से निशाना बना रहे ठग

NCRB की रिपोर्ट बताती है कि साइबर अपराध और धोखाधड़ी की श्रेणी में फर्जी जॉब ऑफर, ऑनलाइन इंटरव्यू, रजिस्ट्रेशन फीस और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए ठगे जा रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइट और मैसेजिंग ऐप के माध्यम से युवाओं को सरकारी और निजी नौकरी का लालच देकर निशाना बनाया जा रहा है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक इस तरह के मामलों में हर साल हजारों शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिससे साफ है कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को ठग संगठित तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं। (Government Job Fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!