Google Analytics —— Meta Pixel

एक झटके में उजड़ गई चार जिंदगियां: धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा

Chhattisgarh News : भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई। एमपी पासिंग डिजायर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास के पास हुआ।

यह भी पढ़े :- पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी किया शहीद जवानों को नमन

बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर बटालियन से रायपुर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Chhattisgarh News)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!