Google Analytics —— Meta Pixel

पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी किया शहीद जवानों को नमन

PM on Pulwama Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- 2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए। देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है। उनका समर्पण, संकल्प और राष्ट्र की सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अंकित रहेगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ से 34 अवैध बांग्लादेशी डिपोर्ट, प्रशासनिक कार्रवाई पर सियासी संग्राम तेज

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश की याद में रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षाबलों और सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर CRPF जवानों को याद करते हुए और दिल से श्रद्धांजलि देते हुए पूरा देश उनकी याद में और उनके परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ा है। उनका बलिदान हमारे देश के लिए आतंकवाद से पैदा हुए गंभीर खतरों की याद दिलाता है। भारत हर तरह के आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने के अपने इरादे पर अडिग है। हमारी सरकार भारत को सुरक्षित बनाने के हमारे सामूहिक इरादे को और मजबूत करने के लिए कमिटेड है। (PM on Pulwama Attack)

14 फरवरी 2019 को 40 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में देश के इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक हुआ था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर CRPF के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को CRPF के वाहन से टकरा दिया, जिससे भीषण विस्फोट हुआ। इस हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। देशभर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज किया। पुलवामा हमला भारत की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और दुखद अध्याय के रूप में दर्ज है। आज हमले की बरसी पर देश शहीद जवानों के साहस और बलिदान को नमन कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!