Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

अंधकार: 4 साल की बच्ची से रेप, Sipat थाना इलाके में 50 साल के आरोपी ने दिया अंजाम

Sipat (Bilaspur) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। उससे रेप किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक 50 साल के शख्स ने किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घटना के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला सीपत (Sipat) थाना क्षेत्र का है।

इस केस में बच्ची की मां ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 13 अप्रैल की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र पाटनवार(50) बच्ची को बहलाकर घर ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची से रेप किया है।

शिकायत में बताया कि बच्ची घर रोते-रोते पहुंची थी। जिसके बाद उससे हमने पूछताछ की। तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई थी। यह भी बताया गया कि बच्ची को पहले सिम्स अस्पताल ले लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- PCC चीफ मोहन मरकाम ने कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी पर कसा तंज का 2023 चुनाव पर दो-टूक, कहा अभी तो खेल शुरू हुआ

Back to top button
error: Content is protected !!